Menu
blogid : 9493 postid : 652264

मन में अनगिन कोमल भाव सँवरने लगते ( कांटेस्ट )

kavita
kavita
  • 66 Posts
  • 1620 Comments

मन में रीतापन भरता है
यह उदास दिन !

पता नहीं क्या-क्या होता है
अंदर-अंदर,
अन्यास भावों के उठते
सात समुन्दर |

हो जाता तब पलभर में ही
ख़ास-ख़ास दिन ! मन में रीतापन ………

चिंतन-पट जब धीरे-धीरे
लगता खुलने ,
स्वयं कल्पनाओं की लगती
साँकल हिलने |

तब लगता है कितना सुन्दर
पास-पास दिन ! मन में रीतापन …………….

कई दूधिये रंग फूल के
तरने लगते ,
मन में अनगिन कोमल भाव
सँवरने लगते |

पसर आँख में जाता खिलकर
काँस-काँस दिन !
मन में रीतापन भरता है
यह उदास दिन !!
आचार्य विजय ” गुंजन “

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply